Smartphone Launching This Week: इस सप्ताह लॉन्च हो रहे है 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन, iQOO, POCO और Nothing में होगी कांटे की टक्कर

Smartphone Launching This Week: नवंबर के महीने में अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए इस सप्ताह है कई बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। अगर आप किसी अच्छे फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो यह है सप्ताह है आपके लिए बहुत बड़ा है। यहां पर 26 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच में बहुत अच्छे स्मार्टफोन आपको देखने को मिलेंगे। इस लिस्ट में आपको OPPO, iQOO, Nothing जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। आइये इसके बारे में डिटेल में जानकारी प्राप्त करते हैं।

iQOO 15 [Price – Rs.60,000]

यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 26 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च हो रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 Processor मिलेगा। यह स्मार्टफोन 7000mAh की बैटरी 100 Watt फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा।

जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 50 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल जाएगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा आपको मिल जाता है। यह स्मार्टफोन 6.85 इंच की 2K OLED डिस्प्ले के साथ आएगा इसमें आपको 12GB और 16GB रम का ऑप्शन मिलेगा, साथ ही 256 बीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

POCO F8 Pro [Price – Rs. 38,999]

पोको कंपनी का यह स्मार्टफोन अभी भारत में लॉन्च नहीं होगा। लेकिन 26 नवंबर 2025 को चीन में इसकी लांचिंग हो रही है। F8 सीरीज का प्रो मॉडल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आने वाला है। इसकी बैक पैनल पर आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा।

इसके अलावा 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सपोर्टिंग कैमरा देखने को मिलेगा। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इसकी जानकारी अभी ऑफिशियल जारी नहीं की है लेकिन इसमें आपको 6.59 इंच की अमोलेड डिस्पले देखने को मिल सकती है। अभी तक जो डिटेल मिली है उसके अनुसार इसमें 6000mAh की बैटरी आपको देखने को मिल सकती है।

Nothing Phone 3a Lite [Price – ₹19,999]

अगर आप नथिंग स्मार्टफोन को पसंद करते हैं तो 27 नवंबर को Nothing Phone 3a Lite लांच होने जा रहा है। इसके बैक पैनल पर इस बार आपको Glyph Light देखने को मिलने वाली है। भारत के अंदर यहां स्मार्टफोन 8GB रैम ऑप्शन के साथ मिलेगा। इसमें आपको 128GB और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर होगा।

यह स्मार्टफोन 6.77 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। यह स्मार्टफोन बेहतरीन कैमरा स्पेसिफिकेशन के साथ लांच होने जा रहा है जिसमें बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। वही फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा देखने को मिल जाएगा। इस स्मार्टफोन में आपको 33 वाट की फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।

Leave a Comment