Upcoming Smartphones in India: भारतीय मोबाइल मार्केट में दिसंबर 2025 के महीने में बहुत सारे नए ट्रेडिंग स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। पहले की तुलना में बेहतरीन क्वालिटी वाले कैमरा आपको इन स्मार्टफोन में मिलने वाले हैं। कम बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन दिसंबर के महीने में लांच होगे। यहां पर हम आपको टॉप 5 स्मार्टफोन की लॉन्च डिटेल के बारे में बताने वाले हैं जो आपको दिसंबर के महीने में खरीदने के लिए मिल जाएंगे। आप वीवो रेडमी और वनप्लस जैसी कंपनी के स्मार्टफोन खरीद पाएंगे।
Vivo X300 Pro
वीवो का यह है स्मार्टफोन 2 दिसंबर 2025 को लांच होने वाला है। यह वीवो का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन रहेगा जिसमें पहले की तुलना में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिलेगा। 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल के में कैमरा के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस भी देखने को मिलेगा। पावर के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी मिलेगी।
Redmi 15C 5G
रेडमी का यह है स्मार्टफोन 3 दिसंबर 2025 को लॉन्च होगा जिसकी कीमत ₹10000 से लेकर 15000 रुपए के मध्य में होने वाली है। यह एक बजट कीमत में आने वाला 5G स्मार्टफोन होगा, जिसमें आपको 6000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल जाएगा। यह स्मार्टफोन 6.9 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ आने वाला है।
realme P4x 5G
रियलमी का यह है स्मार्टफोन 4 दिसंबर को लॉन्च होगा जिसकी कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 18gb के डायनामिक रैम के साथ मिलेगा जिसमें 7000mAh की बैटरी भी आपको देखने को मिलेगी। यह 6.72 इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का में कैमरा इसमें आपको मिल जाएगा। यह एक बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन रहने वाला है।
OnePlus 15R
वनप्लस का यह है स्मार्टफोन 17 दिसंबर को लॉन्च होगा बताया जा रहा है। यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन रहने वाला है जिसमें 7800mAh की बैटरी 16GB रैम और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है।
realme C85 5G
रियलमी के स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अभी तक डिसाइड नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह ₹15000 की कीमत में लॉन्च हो सकता है। यह एक 5G स्मार्टफोन होगा जिसमें 7000mAh की बैटरी मिल जाएगी और प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल जाता है।