Smartphone Launching This Week: आने वाले 3 दिन में होंगे 3 बड़े स्मार्टफोन लॉन्च, Realme Vivo और OnePlus है लिस्ट में शामिल

Smartphone Launching This Week: स्मार्टफोन मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। अगर इस वीक में आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मोटरोला, रियलमी, वीवो जैसी कंपनियों के कई स्मार्टफोन इस बार लॉन्च होंगे। आईए जानते हैं कि 15 दिसंबर से लेकर आने वाले इस वीक में कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।

Motorola Edge 70

मोटरोला का यह पतला स्मार्टफोन खरीदने के लिए 15 दिसंबर को उपलब्ध हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यह मात्र 5.99 एमएम होता है इसमें आपको Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल जाता है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी और 68 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।

realme Narzo 90

रियलमी का यह 5G स्मार्टफोन 16 दिसंबर को भारत में लांच होने जा रहा है। इसमें आपको 7000 mAh की बड़ी बैटरी और 60 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। हाई स्पीड के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल जाता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फोटोग्राफी कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है।

OnePlus 15R

वनप्लस का यह है स्मार्टफोन 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। यह इस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर इस स्मार्टफोन में 7400 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें आपको अच्छी बात की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह एक मिड रेंज सेगमेंट फ्लैगशिप स्मार्टफोन रहेगा जिसकी कीमत ₹50000 के करीब हो सकती है।

Vivo S50

वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 15 दिसंबर को चीन में लांच होने जा रहा है। बाद में भारतीय मार्केट में इसे V70 के नाम से लांच किया जाएगा। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। वहीं 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में आपको 7000 माह की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

Leave a Comment