OnePlus 15R: भारत के स्मार्टफोन मार्केट में 17 दिसंबर 2025 को OnePlus 15R स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। वनप्लस लवर के लिए इस स्मार्टफोन का इंतजार पिछले काफी समय से हो रहा है। हाल ही में इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है जिसके बाद इस स्मार्टफोन को लेकर क्रेज बहुत ज्यादा देखा जा रहा है। आइये बताते हैं कि इस स्मार्टफोन की कौन-कौन सी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।
OnePlus 15R Leaked Specifications
हाल ही में गीकबेंच पर वनप्लस के इस स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अभी तक इस प्रोसेसर के साथ में एक भी स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है।
जो डिटेल्स लीक हुई है उसके अनुसार 8-कोर सीपीयू 3.32GHz की बेस क्लॉक स्पीड के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 12gb की रैम भी दी जाएगी। हालांकि इसकी टॉप वैरियंट में कितनी रेम मिलेगी इसकी डिटेल सामने नहीं आई। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम वेरिएंट 12gb रैम और टॉप वैरियंट 16GB रैम के साथ लॉन्च हो सकता है।
इसके इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो बेस वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज, मिड रेंज वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज और टॉप वैरियंट 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध हो सकता है।
Display and Camera Details
इस स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच की अमोलेड डिस्पले मिलने वाली है जो 165 वाट की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बात करें इसके कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आपको मिल जाता है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर के साथ आता है। सपोर्ट करने के लिए इसमें आठ मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल जाता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसमें दिया गया है।
Battery Details
इस स्मार्टफोन में 7800 इमेज की बैटरी आपको मिलने वाली है वनप्लस के स्मार्टफोन में अब तक इतनी बड़ी बैटरी किसी भी मॉडल में नहीं दी गई है। आने वाली 17 दिसंबर को एक ग्लोबल इवेंट किया जाएगा। इसके बाद ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन की एंट्री हो जाएगी।