Vivo S50 Launched: वीवो कंपनी ने आज चाइनीस मार्केट में S50 स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को बाद में Vivo V70 के नाम से लांच किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में बहुत सारे ऐसे फीचर्स है जो इसे बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाते हैं। आईए जानते हैं कि Vivo S50 स्मार्टफोन के कंप्लीट स्पेसिफिकेशन क्या है।
Vivo S50 Performance
वो के स्मार्टफोन में आपको हाई स्पीड क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। जिसकी मदद से यह आपको स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार AnTuTu स्कोर 2007172 है जिसकी मदद से आप समझ सकते हैं कि यह स्मार्टफोन बहुत अच्छा है।
मल्टी टास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में टॉप वैरियंट में आपको 16GB रैम देखने को मिलेगी साथ ही इंटरनल स्टोरेज 128GB से लेकर 512gb तक देखने को मिलेगा। ग्राफिक की अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इसमें Adreno 735 GPU लगाया गया है। यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम 16 पर काम करेगा।
Vivo S50 Display
इसकी डिस्प्ले की बात करें तो 6.59 इंच की अमोलेड डिस्पले मिल जाती है जो 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी डिस्प्ले में ही आपको अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिल जाती है। यह स्मार्टफोन 7.49mm मोटा है। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह बहुत ही स्लिम स्मार्टफोन रहेगा।
Vivo S50 Camera
Vivo के इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है, साथ ही फोटोग्राफी के लिए बैग पैनल पर भी आपको ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है। इसके फ्रंट में आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।
Vivo S50 Battery
इस स्मार्टफोन की बैटरी बैकअप की जानकारी के अनुसार इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। 90 वाट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आप इसे कुछ ही देर में फुल चार्ज कर सकते हैं। एक बार फुल चार्ज होने के बाद आप इसमें 18 घंटे तक नॉनस्टॉप शॉर्ट वीडियो देख सकते हैं।