Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग कंपनी द्वारा पहली बार एक ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जो बीच में से दो बार फोल्ड हो जाता है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z TriFold के बारे में जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलिट गैलेक्सी चिपसेट प्रोसेसर के साथ लांच हुआ है। यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की डायनेमिक अमोलेड डिस्पले के साथ लांच हुआ है, साथ ही इसमें बेक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में मिल जाता है। आओ उसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
Samsung Galaxy Z TriFold Price Details
सैमसंग गैलेक्सी का यह स्मार्टफोन 512gb के इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच हुआ है। लगभग 2 लाख 19 हजार रुपए होती है किसी स्मार्टफोन को अभी तक ग्लोबल मार्केट में पूरी तरीके से लॉन्च नहीं किया गया है। 12 दिसंबर 2025 को कोरिया में किसी स्मार्टफोन को रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद इसी धीरे-धीरे चीन अमेरिका और अन्य मार्केट में उपलब्ध करवाया जाएगा।
Samsung Galaxy Z TriFold Display and Power
10.0 इंच की डायनेमिक अमोलेड 2X डिस्प्ले मिल जाती है। वही 6.5 इंच की अमोलेड कर डिस्प्ले भी इस पर दी गई है जो 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
इस स्मार्टफोन में पावर के लिए Snapdragon 8 Elite मोबाइल प्लेटफॉर्म फॉर गैलेक्सी मिल जाता है। साथ ही इसमें 16GB की इनबिल्ट रैम और 512 जीबी और 1tb का इनबिल्ट स्टोरेज भी मिल जाता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन में पावर के लिए आपको 5600mAh की बैटरी मिल जाती है जो 45 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का कुल वजन 309 ग्राम रहने वाला है।
Camera Setup Samsung Galaxy Z TriFold
इस स्मार्टफोन में बहुत ही गजब का कैमरा सेटअप रहने वाला है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ इसमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का दिया गया है, जिसे सपोर्ट करने के लिए 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोन कैमरा मिल जाता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।