Sanchar Sathi App Kya Hai: भारत में रहने वाले सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट है। दूरसंचार विभाग द्वारा भारत में जितने भी स्मार्टफोन यूजर है उनके मोबाइल में Sanchar Sathi App इंस्टाल होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सभी कंपनियों को दिशा निर्देश जारी किए गए की आने वाले नए स्मार्टफोन में यह ऐप एक फ्री इंस्टॉल के रूप में मिलेगा और जो पुराने स्मार्टफोन है उसमें अपडेट के रूप में इसे इंस्टॉल किया जाएगा।
आखिर ऐसा क्या है कि सरकार संचार साथी एप्लीकेशन को प्रत्येक मोबाइल में इंस्टॉल करना चाहती है। आओ इसके बारे में आपको बताते हैं।
Sanchar Sathi App Kya Hai
आपको बता दें कि भारत सरकार ने 17 जनवरी 2025 को एक साइबर सिक्योरिटी टूल लॉन्च किया था जिसका नाम Sanchar Sathi App है। इस साइबर क्राइम और धोखाधड़ी को रोकने के लिए बनाया गया था। इस एप्लीकेशन और पोर्टल का मुख्य उद्देश्य मोबाइल नंबर और इस जुड़ी भी सिक्योरिटी को मजबूत करना है ताकि किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम ना हो सके।
आपको बता दें कि इस एप्लीकेशन का डाटाबेस CEIR से डायरेक्ट जुड़ा हुआ है, जिसमें हमारे सभी IMEI नंबर दर्ज रहते हैं। यह हमारे स्मार्टफोन की सिक्योरिटी और पहचान को मजबूत बनाता है।
अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप्लीकेशन की सहायता से अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन को कट किया जा चुका है और 37 लाख से भी ज्यादा डिवाइस अब तक चोरी हुई थी, उन्हें ब्लॉक किया जा चुका है।
कैसे करें संचार साथी एप्लीकेशन का उपयोग
आप इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद एक मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं और ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई कर सकते हैं। इसके बाद आपकी स्मार्टफोन के आईएमइआई नंबर को पहचान लिया जाता है, जिससे यह पता चलता है कि आपका स्मार्टफोन चोरी किया गया या किसी ब्लैक लिस्ट में तो दर्ज नहीं है।
Sanchar Sathi App का फायदा
इस एप्लीकेशन को मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम पर कोई अन्य व्यक्ति SIM का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा। किसी फर्जी नंबर से कॉल आने पर आप सीधी उसकी शिकायती से एप्लीकेशन में कर सकते हैं। पुराना फोन खरीदते समय उसमें यह एप्लीकेशन इंस्टॉल करके उसको चेक कर सकते हैं। मोबाइल चोरी स्मगलिंग आदि के ऊपर लगाम लगाई जाती है।