5G Smartphone Under 10,000: भारत में हमेशा से ही ₹10000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की बड़ी डिमांड रहती है, क्योंकि ज्यादातर लोगों के पास इतना ही बजट होता है। इसी वजह से ज्यादातर कंपनी अक्सर बजट सेगमेंट में भी स्मार्टफोन जरूर लॉन्च करती है। आज हम आपको ₹10000 से कम कीमत के ऐसे 5G स्मार्टफोन बताएंगे जो अपनी लंबी बैटरी दमदार परफॉर्मेंस की वजह से सबको बहुत पसंद आते हैं।
Redmi A4 5G Price
रेडमी का यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मात्र 8499 में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वही 6GB रैम और 128 GB का टॉप वैरियंट 9999 रुपए में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन आपको पर्पल और ब्लैक कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
इसमें आपको 6.88 इंच की एचडी+ डिस्पले मिल जाती है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में पांच मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है, 5160 mAh की बैटरी के साथ यह स्मार्टफोन आता है।
Samsung Galaxy M06 5G
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में आपको 8GB रैम और 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है। फोन की कीमत 9499 रखी गई है जिसे आप ब्लैक और ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
इसमें हाई स्पीड परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके बैक पैनल पर आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। वही 2MP का डेप्थ सेंसर कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Poco M7 5G
₹10000 से कम कीमत में आप पोको का यह है 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, जिसकी डिस्प्ले 6.8 इंच की है। हाई स्पीड परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिल जाता है। इसमें 8GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलता है।
इसकी बैक पैनल पर आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाता है। फ्रंट साइड में आपको 8MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी आपको 5160 mAh की बैटरी मिल जाती है, इसका प्राइस 9999 रखा गया है।